खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह क्रिसेंट वॉटर पार्क के पास घायल अवस्था में तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता एवं किसान हरिओम ठाकुर के मकान के पास बैठा मिला। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की।सुस्त हालत में नजर आया तेंदुआस्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ काफी सुस्त दिखाई दे रहा था। उसके सिर और मुंह पर गहरी चोटें थीं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य वन्यजीव के साथ संघर्ष में वह घायल हुआ होगा। हालांकि, चोट लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।8 अक्टूबर को भी फार्म हाउस में दिखा थामकान मालिक हरिओम ठाकुर के अनुसार, इससे पहले 8 अक्टूबर को भी यही तेंदुआ उनके फार्म हाउस में घुस आया था। उस दौरान उसने मवेशियों का शिकार किया था और ग्रामीणों ने उसे वहां से खदेड़ दिया था। क्षेत्र के नजदीक रालामंडल की पहाड़ियां होने के कारण यहां तेंदुए की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी क्षेत्र की ओर सुरक्षा जाली नहीं होने की बात भी कही है।वन विभाग ने लोगों को किया सतर्कघटना के बाद आसपास की कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम तेंदुए की स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। अधिकारियों ने लोगों को खेतों और सुनसान इलाकों में अकेले जाने से बचने तथा तेंदुए को घेरने, पकड़ने या उसके नजदीक जाने की कोशिश नहीं करने की सलाह दी है।घायल तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
