इंदौर। शहर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान लोहे की छड़ी में धारदार हथियार मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर पश्चिम यातायात थाना प्रभारी राधा यादव ने रेड सिग्नल पार कर तेज रफ्तार से आए एक वाहन चालक को रोककर जांच की। इस दौरान चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और हाथ में मौजूद लोहे की छड़ी देने से इनकार कर दिया। जांच में छड़ी के अंदर धारदार हथियार मिला। इसके बाद आरोपी को पलासिया थाने के सुपुर्द किया गया, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई।
