इंदौर। खबर सत्याग्रह
दिवाली की रात इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 54 में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। यहां रजत ज्वैलर्स के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आसपास काफी देर से पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान पटाखों की चिंगारी मकान के किसी हिस्से में पहुंचने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
सूचना मिलते ही DCP अमन राठौर, ACP पराग सैनी और TI चंद्रकांत पटेल पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य किया।
