बायपास के पास मॉल के पीछे संदिग्ध हालत में खड़ी थी वैगनआर कार; नकदी का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने रकम की जब्त, आयकर विभाग को दी सूचना
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वैगनआर कार से 80 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। कार बायपास के पास एक मॉल के पीछे संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। कार में सवार दो लोगों की पहचान तिलोक और मनोज के रूप में हुई है, जो देवास जिले के बागली थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। दोनों खेती-किसानी से जुड़े बताए जा रहे हैं। नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने 80 लाख रुपए जब्त कर लिए। प्रारंभिक आशंका है कि यह रकम कृषि भूमि बेचने से मिली हो सकती है। पुलिस नकदी के स्रोत और लेन-देन की जांच कर रही है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।बाइट – अमरिंदर सिंह, एडिशनल डीसीपी, इंदौर
