इंदौर के खजराना इलाके में सोशल मीडिया पर ‘माफिया इंदौर’ नाम से स्टंट के वीडियो पोस्ट करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़कर सबक सिखाया। पुलिस के सामने युवकों ने घटनाओं पर बैठकर माफी मांगी और भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही दूसरों की जान जोखिम में नहीं डालने की बात कही।
