{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
इंदौर। शहर के लसुडिया थाना क्षेत्र स्थित तीन बाणधारी खाटू श्याम बाबा मंदिर, सुपर सिटी ढाबली में शुक्रवार दोपहर मारपीट और धमकी की गंभीर घटना सामने आई है। मामले में थाना लसुडिया थाना पुलिस ने FIR क्रमांक 0218/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार घटना 13 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जबकि शिकायत शाम 4:18 बजे थाने में दर्ज कराई गई।• क्या है पूरा मामला?शिकायतकर्ता हेमन्त पिलिया (38), निवासी ग्राम ढाबली, ने पुलिस को बताया कि वे जैविक फर्टिलाइजर का कार्य करते हैं। घटना के समय वे आशीष कुमार साहू के साथ मंदिर परिसर में मौजूद थे।आरोप है कि मनोज उर्फ बब्लू यादव अपने साथियों पियूष दुबे, पवन यादव, रविन्द्र सिंह राणा और देवेन्द्र यादव के साथ वहां पहुंचा और अश्लील गालियां देते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने कथित रूप से मंदिर में मौजूद लोगों को बाहर कर दिया और शिकायतकर्ता व उनके साथी के साथ हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट की।शिकायत में जान से मारने की धमकी देने और आशीष साहू को जबरन साथ ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की बात सामने आई है। मारपीट में शिकायतकर्ता के दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट आई है।• इन धाराओं में मामला दर्जपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 115(2), 140(3), 190, 191(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। • जांच जारीमामले की जांच उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) सोमनाथ मौर्य को सौंपी गई है। थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
