उज्जैन। रंगपंचमी के अवसर पर महाकाल मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक गेर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अखाड़े के शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया और शस्त्र संचालन का प्रदर्शन करते हुए तलवारबाजी का हुनर भी दिखाया। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
