इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित पिपलियाहाना मैदान में खड़ी बाबा ट्रैवल्स की स्लीपर बस में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
