इंदौर में सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन पर बिना अनुमति कार-बाइक रैली निकालना छात्र नेता को भारी पड़ गया। जूनी इंदौर पुलिस ने छात्र नेता आयुष भार्गव के खिलाफ FIR दर्ज की है।बताया गया कि 7 मार्च की रात आयुष ने सांसद प्रतिनिधि पंकज फतेचंदानी के जन्मदिन पर टॉवर चौराहे से सिंधी कॉलोनी तक करीब 20 से ज्यादा कार और बाइक के साथ रैली निकाली। इस दौरान एक कार (MP09AV1186) की छत पर खड़े होकर स्टंट भी किया गया, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हुआ।घटना का वीडियो आयुष ने खुद अपनी सोशल मीडिया आईडी पर शेयर किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
