इंदौर के कुलकर्णी नगर में फाग उत्सव की रंगारंग धूम देखने को मिली। विधायक रमेश मेंदोला मित्र मंडल और पार्षद जीतू यादव के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-ताशों और फाग गीतों के साथ लोगों ने गुलाल उड़ाकर होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
