खबर सत्याग्रहमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशेड़ी लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एमपी नगर का बताया जा रहा है, जहां लड़कियों ने रात में शराब के नशे में मारपीट की है। लड़कियां एक-दूसरे का बाल खींच रही थीं और लात-घूसे बरसा रही थीं। हालांकि किसी पक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। ऐसे में पुलिस को घटना के बारे में जानकारी नहीं है।सड़क पर लड़कियों में हुई मारपीटघटना एमपी नगर जोन-२ की है। सड़क पर देर रात कुछ लड़कियां आपस में मारपीट कर रही थीं। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये लड़कियां नशे की हालत में थीं। एक युवती को इस मारपीट में चोट भी आई है, जिसका इलाज चल रहा है।थाने में शिकायत नहीं दर्जवीडियो वायरल होने के बाद एमपी नगर थाने ने कहा है कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। घटना की सूचना भी नहीं मिली थी और न ही, किसी पक्ष ने एफआईआर दर्ज करवाई है।विवाद के कारणों का पता नहींवहीं, लड़कियों में विवाद क्यों हुआ, इसकी वजहों का खुलासा नहीं हुआ है। एमपी नगर जैसे एरिया में इस तरह की घटना के बाद पुलिस की चौकसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस इलाके में कई बड़े पब भी हैं। आशंका व्यक्त की जा रही हैं कि लड़कियां वहीं से निकली होंगी।गौरतलब है कि भोपाल में पूर्व में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जब शराब पीकर लड़कियों ने गदर काटा है। कई बार लड़कियां पुलिस से भी भिड़ती रही हैं।
