वरिष्ठ साहित्यकारों, पत्रकारों और कलाकारों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ आयोजन
इंदौर। लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सोलंकी की पुस्तक “जियो तो बिंदास जियो भाग 2” का भव्य विमोचन इंदौर प्रेस क्लब सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और कला जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार योगेंद्र नाथ शुक्ल थे, जबकि अध्यक्षता इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम ने की। विशेष अतिथियों में मालवी लेखिका माया बदेका, लघु लेखिका मीरा जैन एवं शिक्षाविद डॉ. अखिलेश राव शामिल रहे। संचालन साहित्यकार दिनेश तिवारी ‘उपवन’ ने किया।इस अवसर पर लेखक दिनेश सोलंकी ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सच लिखना और बोलना दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। मेरी यह किताब जीवन की खुली किताब है, जिसमें लिखे अनुभव दूसरों के लिए प्रेरणा और सबक बन सकते हैं।”कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध बाल नृत्यांगना नंदीशा जैन ने शिव तांडव की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी, संगीतकार सुनील शर्मा, एडवोकेट प्रवीण चौधरी और डॉ. स्वाति तिवारी ने अपने विशेष उद्बोधन में पुस्तक की सराहना की।संगीत एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े गोपाल वाधवा (सुरीली बिछात), तन्मय पांडे (राग इन्दोरियन) और कमल तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने लेखक का आत्मीय सम्मान किया। कार्यक्रम में गायिका कनिका कौर ने मधुर स्वर में अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. दीप्ति गुप्ता, स्वाति सोलंकी, शिला चंदन, तृप्ति शाह, सुनीता भाटी, केपीएस चौहान, निरुपमा तिवारी, कविता चौहान और तेजकरण दुबे ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।इस आयोजन में महू प्रेस क्लब अध्यक्ष राधे कौशल, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र श्रीवास, अरुण सोलंकी, प्रेस फोटोग्राफर कमल वर्मा, पवन बडोनिया, रवि यादव, निलेश परमार सहित कई पत्रकार, साहित्यकार एवं भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां साहित्य और संस्कृति के प्रति सभी की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
