
इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में उच्च पदों पर कार्यवाहक प्रभार दिए जाने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, म.प्र. पुलिस रेग्यूलेशन पैरा-72 के तहत उच्च पदों पर कार्यवाहक प्रभार दिए जाने की कार्रवाई हाईकोर्ट जबलपुर के निर्देशों के पालन में दोबारा प्रारंभ की जा रही है।बताया गया है कि पूर्व में यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब न्यायालय के आदेश के बाद इसे पुनः लागू किया जा रहा है। इस फैसले से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
