Oplus_131072
‘सिंगल हो क्या… साथ चलोगी?’ बोलना पड़ा भारी, इंदौर पुलिस का ऑपरेशन मजनू एक्टिव
इंदौर में बाहर से आकर मौज-मस्ती के नाम पर शहर का माहौल खराब करने वालों को अब सावधान रहने की जरूरत है। शहर की सड़कों, गार्डनों और कॉलेज एरिया में इंदौर पुलिस का “ऑपरेशन मजनू” लगातार एक्टिव मोड में चल रहा है।हाल ही में विजय नगर इलाके में देर रात एक युवक ने सादी वर्दी में मौजूद महिला पुलिसकर्मी का पीछा करते हुए उससे पूछा — “सिंगल हो क्या… साथ चलोगी?” युवक को अंदाजा भी नहीं था कि जिस युवती को वह परेशान कर रहा है, वह लेडी कॉन्स्टेबल है और आसपास पूरी पुलिस टीम निगरानी कर रही है।जैसे ही युवक ने अभद्र हरकत की, पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पकड़ में आने के बाद आरोपी माफी मांगने लगा, लेकिन पुलिस उसे सीधे थाने ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी बाहर का रहने वाला है और महिलाओं से दोस्ती के बहाने बातचीत कर उन्हें परेशान करने की कोशिश करता था।सिविल ड्रेस में तैनात पुलिस टीमें लगातार ऐसे युवकों पर नजर रख रही हैं, जो महिलाओं का पीछा करते हैं, कमेंट पास करते हैं या सार्वजनिक जगहों पर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।पुलिस का साफ संदेश है — इंदौर की पहचान सिर्फ स्वच्छ शहर की नहीं, बल्कि सुरक्षित शहर की भी है। यहां बाहर से आकर शहर की छवि खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
