Oplus_131072
खराब भोजन की शिकायत पर भड़के होटल संचालक
उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए Rajasthan के भीलवाड़ा से आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सतगुरु रेस्टोरेंट में खराब भोजन पर शिकायत करने के बाद होटल संचालक और कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करते हुए सड़क पर मारपीट की। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।पीड़ित राजेश काबरा के अनुसार, वे परिवार के 22 सदस्यों के साथ महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। भोजन में बदबू आने की शिकायत करने पर होटल संचालक भड़क गया और महिलाओं व बुजुर्गों के सामने अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर कर्मचारियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
