Oplus_131072
इंदौर के पलासिया चौराहे स्थित अशोक टेंट हाउस के गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास का क्षेत्र भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।आग से उठे घने धुएं के कारण पास ही स्थित एक हॉस्टल में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। धुआं हॉस्टल तक पहुंचने से छात्र घबरा गए और बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय रहवासियों ने भी आग बुझाने में दमकलकर्मियों का सहयोग किया।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
