
इंदौर जिले में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कंपेल, तहसील खुड़ैल स्थित एक भूमि से अतिक्रमण हटाया। शिकायतकर्ता कांताबाई ने अपनी जमीन पर खंभे गाड़कर किए गए अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता को राहत मिली।
जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में जनसुनवाई व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
