Oplus_131072
तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, यौन उत्पीड़न और हत्या के संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनता में भारी आक्रोश फैल गया।वायरल वीडियो में वेस्ट जोन की आईजी आर.वी. रम्या भारती समेत अन्य अधिकारी प्रेस वार्ता के दौरान हंसते दिखाई दिए, जिसे लोगों ने बेहद असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बताया। विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सख्त रुख अपनाते हुए आईजी रम्या भारती सहित दो डीआईजी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।घटना को लेकर राज्यभर में नाराजगी का माहौल है। वहीं सरकार ने बच्ची हत्या मामले की तेज जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग अधिकारियों के व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
