Oplus_131072

इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उज्जैन निवासी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय पीड़िता के पति की वर्ष 2020 में मौत हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी विशाल सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के संपर्क में आया और मदद करने के साथ शादी का वादा करने लगा। आरोपी ने महिला के बच्चों को भी अपनाने की बात कही थी, जिससे महिला उस पर भरोसा करने लगी।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे सांवेर स्थित एक होटल में ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद आरोपी का व्यवहार बदलने लगा।महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी के नाम पर उसका फायदा उठाया। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने जांच की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। महिला थाना टीआई श्रद्धा यादव के मुताबिक मामले की जांच जारी है।
