सुखलिया स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा से चंद्रगुप्त चौराहा एम.आर.-10 तक मेट्रो कॉरिडोर निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई मुख्य सड़क के डामरीकरण कार्य में तेजी लाई गई है। मार्ग का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।मेट्रो निर्माण के चलते सड़क कई स्थानों पर खराब हो गई थी, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सड़क के नवीनीकरण और संधारण का कार्य जारी है।सड़क के सेंट्रल डिवाइडर और मीडियन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। डिवाइडर पर पौधारोपण और आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

