Oplus_131072
इंदौर की जिला जेल में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। जेल परिसर की खाली भूमि पर 100×400 फीट का बड़ा तालाब बनाया जाएगा, जिससे वर्षा जल का संग्रहण कर भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।इस अभियान की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हडिया की मौजूदगी में हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और जिला जेल के कैदी भी श्रमदान के लिए मैदान में उतरे।पहल का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वर्षा जल को सहेजकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है। तालाब निर्माण से जेल परिसर में जल उपलब्धता बेहतर होने के साथ-साथ जल संवर्धन को भी नई दिशा मिलेगी।
