इंदौर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से रविवार को गांधी हॉल परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री भूमिजा संरक्षण संस्था के “एक पेड़ परिवार के नाम” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।इस अवसर पर श्याम टेलर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला, सौगात मिश्रा, रोहित चौधरी, निक्की राय, जय सूर्या, नितिन यादव, शोभित नाथ शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष अमन यादव, अनमोल घरवे सहित भाजयुमो के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का प्रण लिया। आयोजन के माध्यम से समाज को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
