इंदौर पुलिस कमिश्नरेट को अपराध अनुसंधान को और अधिक वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाने के लिए चार अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिली हैं। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने इन वैनों का निरीक्षण कर अधिकारियों को इनके प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। चारों पुलिस जोन के लिए उपलब्ध कराई गई इन वैनों की मदद से घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्यों का बेहतर संकलन और प्रारंभिक विश्लेषण किया जा सकेगा, जिससे अपराधों की जांच अधिक पारदर्शी और सटीक होगी।
