Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के चोइथराम अस्पताल में मेडिकल क्लेम (कैशलेस इलाज) को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों का आरोप है कि मरीज को कैशलेस इलाज का आश्वासन देकर भर्ती किया गया, लेकिन बाद में क्लेम को लेकर विवाद खड़ा हो गया।विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों पर धक्का-मुक्की, अभद्रता और कुछ लोगों को घसीटते हुए अस्पताल गेट के बाहर निकालने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फिलहाल मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
