जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ में खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए पर्यटकों ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और फोटो खींचने लगे। इसी दौरान लापरवाही के कारण बिना निगरानी खड़ी कार अचानक ढलान से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का वीडियो सामने आया है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन पार्क करते समय पूरी सावधानी बरतने की सीख देती है।
