दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि उग्र भीड़ द्वारा किए गए पथराव में एसपी, एडिशनल एसपी और एसडीओपी को चोटें आई हैं। इसके अलावा पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा है कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
