कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिसकर्मी और वकील के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। राहगीरों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विपिन टाडा ने वीडियो में दिख रहे यूपी-112 में तैनात सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, मारपीट में शामिल दूसरा सिपाही पहले से ही निलंबित बताया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
