
इंदौर, हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय से विशाल तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने यात्रा का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा कलेक्टर कार्यालय से शुरू होकर महू नाका पर समाप्त हुई।ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। ग्राम काजी पलासिया, नावदा पंथ, सेमलियाचाऊ और असरावद खुर्द में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पूरे जिले में अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
