Oplus_131072
बिहार में 100 करोड़ से अधिक की लागत से मंदिर बनाने का दावा, हर गुरुवार चालीसा पाठ का ऐलान, प्रेस क्लब में हुआ आयोजन
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की ओर से ‘मोदी चालीसा’ का पाठ और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम के स्वरूप में दर्शाते हुए बड़ा पोस्टर लगाया गया और उसके सामने दीप जलाकर आरती की गई। कार्यक्रम में ‘जय-जय मोदी, हर-हर मोदी’ के नारे भी लगाए गए।‘मोदी मंदिर’ बनाने का दावाकार्यक्रम में बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ. राजन सिंह ने दावा किया कि पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उनके अनुसार मंदिर के लिए बिहार सरकार की ओर से 5 एकड़ जमीन आवंटित किए जाने की बात कही गई है और निर्माण पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का दावा किया गया है।हर गुरुवार होगा ‘मोदी चालीसा’ का पाठआयोजकों ने कहा कि मंदिर निर्माण शुरू होने तक किन्नर समुदाय के लोग हर गुरुवार ‘मोदी चालीसा’ का सामूहिक पाठ करेंगे। कार्यक्रम में ‘ॐ नरेंद्र मोदी नमः’ मंत्र का जाप भी किया गया। इस दौरान ‘मोदी चालीसा’ नाम की पुस्तिका का विमोचन कर लोगों को वितरित किया गया।आयोजक बोले—मोदी श्रीराम के समानडॉ. राजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम का अवतार बताते हुए कहा कि वे उनके आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी का किन्नर समाज विरोध करेगा। कार्यक्रम में किन्नर महामंडलेश्वर श्री वैष्णवी किन्नर सेन विलियम्स, नमः भारत समेत किन्नर समुदाय के कई लोग मौजूद रहे।प्रेस क्लब ने जारी किया स्पष्टीकरणकार्यक्रम को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह आयोजन क्लब द्वारा आयोजित नहीं किया गया था। क्लब के अनुसार, एक बाहरी संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए परिसर का हॉल किराए पर लिया था। आयोजन के वीडियो सामने आने के बाद क्लब की ओर से यह स्पष्टीकरण दिया गया।
