Food Safety on Wheels और Rapid Milk Testing Kit से डेयरी प्रतिष्ठानों व फेरी विक्रेताओं के दूध की हुई त्वरित जांच
इंदौर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन में खाद्य पदार्थों के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर जिले में “TRIPLE T – Trust Through Testing” अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर इंदौर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा Food Safety on Wheels के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की जा रही है।अभियान के तहत अब Rapid Milk Testing Kit को भी शामिल किया गया है। इसके माध्यम से दूध की महत्वपूर्ण गुणवत्ता संबंधी जांच मौके पर ही त्वरित रूप से की जा सकती है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न दूध विक्रेताओं और डेयरी प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दूध की Spot Testing की।टीम ने श्री कृष्णा दूध डेयरी, एम्पायर रेजिडेंसी, वृंदावन डेयरी बिजौली मर्दाना रोड, फार्मर्स मिल्ककार्ट बृजेश्वरी, श्री जी दूध डेयरी शीतल नगर, कृष्णा मिल्क सेंटर गंगा देवी नगर और महावीर दूध डेयरी एमआर-10 सहित करीब 8 से 10 फेरी विक्रेताओं के दूध की भी जांच की।
