ग्वारीघाट में नर्मदा के तेज बहाव के बीच होमगार्ड की पेट्रोलिंग मोटरबोट हादसे का शिकार हो गई। बोट में क्षमता से करीब दोगुने जवान सवार होने की बात सामने आई है। दरअसल, बरगी बांध के गेट खुलने के बाद नर्मदा का जलस्तर और बहाव बढ़ गया था। घाटों पर लोगों की सुरक्षा और निगरानी के लिए होमगार्ड-एसडीआरएफ की टीम तैनात थी। इसी पेट्रोलिंग के दौरान बोट का इंजन खराब हुआ और वह असंतुलित होकर डूबने लगी। हालांकि, क्षमता से अधिक जवानों को एक ही बोट में सवार कराने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है। सभी जवानों के लाइफ जैकेट पहने होने और स्थानीय नाविकों की मदद से बड़ा हादसा टल गया।
