मलबे में दबे युवक का वीडियो आया सामने, खून से लथपथ आंखों में दर्द फिर भी जिंदगी की जंग जारी
नई दिल्ली। दिल्ली के मोतीबाग स्थित सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद मलबे में फंसे एक युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक मलबे के बीच दबा नजर आ रहा है। उसके शरीर पर खून लगा है और आंखों में दर्द साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह हिम्मत बनाए हुए जिंदगी बचाने की जंग लड़ता नजर आ रहा है।दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हादसे वाली इमारत में एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं। इमारत का इस्तेमाल छात्रों के लिए पीजी के तौर पर किया जा रहा था। हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार इमारत करीब 40 से 50 साल पुरानी थी।रेस्क्यू टीमों ने अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ, डीडीएमए, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और सिविल डिफेंस की टीमें लगातार बचाव अभियान चला रही हैं।प्रत्यक्षदर्शी ने उठाए अवैध निर्माण पर सवालस्थानीय निवासी के अनुसार, इलाके में यह दूसरी इमारत गिरने की घटना है। उन्होंने दावा किया कि नियमों के मुताबिक यहां दो-तीन मंजिल से अधिक निर्माण नहीं होना चाहिए था, लेकिन इमारत में पांच मंजिलें बना दी गई थीं। बेसमेंट में चल रहे काम के दौरान अचानक इमारत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सीएम रेखा गुप्ता ने लिया स्थिति का जायजामुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
