Oplus_131072
भोपाल। राजधानी भोपाल की बदहाल सड़कें इन दिनों लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बन रही हैं। जगह-जगह बने गड्ढों से सड़कें जानलेवा नजर आ रही हैं। राजधानी की यह स्थिति पूरे मध्यप्रदेश में सड़क व्यवस्था की बदहाली पर सवाल खड़े करती है। विपक्ष ने इसे ट्रिपल इंजन सरकार के विकास मॉडल की नाकामी का आईना बताया है।
