इंदौर। शहर के पांच प्रमुख होटलों में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की जांच के दौरान चार पांच सितारा होटलों सहित कुल पांच प्रतिष्ठानों में कई गंभीर कमियां सामने आईं।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्टोरेज व्यवस्था, लेबलिंग, किचन की सफाई, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस, FIFO/FEFO व्यवस्था और पेयजल से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।Marriott Hotel की किचन में मिली कई खामियांMarriott Hotel में निरीक्षण के दौरान पनीर, मूंगफली और शक्कर बूरा के नमूने लिए गए। होटल की किचन में जलभराव और फिसलन की समस्या मिली। इसके अलावा पुराने चॉपिंग बोर्ड, खराब डस्टबिन पैडल, जंग लगी ट्रे और ड्रेनेज व्यवस्था में कमियां सामने आईं।कुछ स्थानों पर सीलिंग से पानी रिसने की बात भी सामने आई। वहीं, पेयजल की pesticide testing रिपोर्ट से जुड़े दस्तावेज भी अधूरे पाए गए।द पार्क होटल में बर्तनों की सफाई पर सवालद पार्क होटल में FSSAI लाइसेंस उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला। किचन में rusting और कुछ बर्तनों की सफाई में कमी पाई गई।दूध उत्पादों के स्टोरेज में तापमान संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं थी। खाद्य सामग्री की खरीद के बिल और कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संधारित नहीं मिले।Radisson Blu और Radisson Red में लेबलिंग की कमियांRadisson Blu और Radisson Red होटल में imported और packaged food products की लेबलिंग में खामियां मिलीं। स्टोरेज में FIFO/FEFO व्यवस्था और फूड हैंडलर्स के मेडिकल रिकॉर्ड भी अधूरे पाए गए।Radisson Red से दही, काजू टुकड़ी और मूंगफली के नमूने जांच के लिए लिए गए।Sheraton में खराब सनफ्लावर सीड्स नष्ट कराएHotel Grand Sheraton में पनीर, सूरजमुखी के बीज और किशमिश के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान खराब स्थिति में मिले Sunflower Seeds को मौके पर ही नष्ट कराया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नियमानुसार नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
