इंदौर के राजबाड़ा पर बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा का धरना और अनशन देर रात समाप्त हो गया। रात करीब 11:30 बजे विधायक मालिनी गौड़ मौके पर पहुंचीं और कालरा से बातचीत की। बातचीत के बाद कालरा ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी विधायक मालिनी गौड़ से फोन पर चर्चा की थी।
कमलेश कालरा, मेयर-इन-काउंसिल में जीतू यादव की दोबारा नियुक्ति का विरोध कर रहे थे। धरना खत्म होने के बाद अब इस विवाद में पार्टी स्तर पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
