ललितपुर में ओवरलोड सामान लेकर जा रहा लोडिंग ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा के गड्ढे में गिरते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और राहत-बचाव में जुट गए।बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ था, जिसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ओवरलोडिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
