इंदौर। गणेशोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश के प्रथम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। प्रथम दिवस की रात्रि में मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।भक्तों ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। खजराना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान विशेष धार्मिक आयोजन और दर्शन व्यवस्था का क्रम जारी रहेगा।
