उज्जैन जिले के महिदपुर के डाबली खम्मा गांव में सड़क किनारे एक गर्भवती महिला अचेत हालत में मिली। सूचना पर डायल-112 की FRV-29 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने लगी। रास्ते में हालत बिगड़ने पर आरक्षक मोसिन मंसूरी ने बिना देर किए CPR दिया, जिसके बाद महिला की सांसें वापस लौट आईं।डॉक्टरों के मुताबिक महिला का शुगर लेवल बेहद कम हो गया था। समय पर मिली मदद से महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की जान बच सकी। पुलिस की इस मानवीय पहल के लिए उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
