मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार!
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ितों के बयान के आधार पर अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया, जबकि एक अन्य आरोपी हरेराम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के लिए SIT गठित है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
