कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे करीब 5 ट्रक खड़े थे और सामने से तेज रफ्तार ट्राला आ रहा था।पिकअप चालक ने ट्राला के सामने से अपनी गाड़ी निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्राला की रफ्तार का सही अंदाजा नहीं लगा सका। देखते ही देखते दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ नजर आ रही है।
