इंदौर के सत्य साईं चौराहे पर पुलिस लिखी कार MP 66 ZD 7723 अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना क्षेत्र के बीट कर्मचारी मौके पर पहुंचे। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चौराहे पर आए दिन वाहन डिवाइडर में घुसने की स्थिति बनती है, ऐसे में यहां यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान देने की जरूरत है।
