Oplus_131072
उज्जैन। वाल्मीकि नगर क्षेत्र में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी साहिल उर्फ भूरिया और सचिन उर्फ आयुष पुरानी रंजिश के चलते बाइक से क्षेत्र में पहुंचे थे और हवाई फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पिस्टल और चाकू बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को उसी क्षेत्र में पैदल घुमाया, जहां उन्होंने कथित तौर पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान सड़क पर आरोपियों का जुलूस निकाला गया। कार्रवाई के जरिए पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश देने की कोशिश की है।
