इंदौर। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश संजय उर्फ संजू कुशवाहा (40) को गिरफ्तार कर दो चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और सर्चिंग के बाद उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 40 हजार रुपए कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें चांदी का कड़ा, दो अंगूठियां, पायल और तीन बिछिया शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में नकबजनी, मारपीट, आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 16 अपराध पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश और पूछताछ कर रही है।
