मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रधान आरक्षक फिरोज खान के इंदौर और देवास सहित 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह 6 बजे सर्चिंग की कार्रवाई शुरू की। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTS), इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में करीब 6 करोड़ 26 लाख 67 हजार 879 रुपये की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, यह संपत्ति उनकी आकलित आय से 223 प्रतिशत अधिक बताई गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
