उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। दोनों को मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराया गया था।अदालत ने 30 सितंबर 2026 को दोनों को दोषी करार दिया था। बुधवार, 14 अक्टूबर को सजा पर सुनवाई के बाद मृत्युदंड का फैसला सुनाया गया। यह मामला मार्च 2025 में सामने आया था, जब सौरभ राजपूत का शव घर में रखे नीले ड्रम से बरामद हुआ था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 22 गवाहों के बयान पेश किए थे।
