इंदौर। इंदौर में आयोजित पंखीड़ा गरबा महोत्सव में माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आने वाले समय में जल संकट की आशंका को लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया और पानी बचाने के महत्व की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।जल संरक्षण का संदेश देने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान देशभक्ति से जुड़े भजन भी सुनने को मिले। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भजनों का आनंद लिया और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
