{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
नंदानगर में मां अम्बे भवानी के दर्शन कर भक्तों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं
इंदौर | खबर सत्याग्रहमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित कनकेश्वरी देवी नवरात्रि उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां शक्ति की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मां अम्बे भवानी के स्वरूप में विराजित कन्याओं का पूजन कर सनातन परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी भक्तों को शक्ति आराधना के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस उत्सव में शक्ति स्वरूपा मां की आराधना के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व देखने को मिला।
