Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के महालक्ष्मी नगर मेन रोड पर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। सूत्रों के अनुसार, युवक और युवती प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। युवती के परिजनों ने दोनों को साथ देखा तो वे कथित तौर पर भड़क गए। बहस के बाद युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
