इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के पिपलियाराव गांव में एक पोकलेन मशीन में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने पोकलेन मशीन में आग लगाई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।घटना के बाद रहवासियों ने तत्कालj फायर ब्रिगेड और नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दी। अब आग लगने के कारणों और घटना के पीछे किसी की शरारत या साजिश की आशंका की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
