Oplus_131072
इंदौर। संस्कृति, परंपरा और उल्लास के रंगों से सजे घूमर गरबा महोत्सव 2026 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुभ आगमन से आयोजन की गरिमा बढ़ गई। मुख्यमंत्री का आगमन घूमर परिवार के लिए गौरव और हर्ष का विशेष अवसर रहा।आयोजक एवं नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सौगात मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित घूमर गरबा महोत्सव में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक कला की मनमोहक झलक देखने को मिली। गरबा और घूमर जैसे पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से महोत्सव से जुड़े सदस्यों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। यह अवसर आयोजकों और घूमर परिवार के लिए यादगार बन गया।घूमर गरबा महोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। इंदौर का घूमर गरबा महोत्सव 2026 संस्कृति, परंपरा और उत्सव के संगम के रूप में एक यादगार आयोजन बना।
